Instagram क्या है, अकाउंट बनाना व चलना सीखे – 5 मिनट मे

हेलो दोस्तों! क्या आपने कभी सोचा है कि Instagram इतना लोकप्रिय क्यों है? या फिर आपने अभी तक Instagram पर अकाउंट क्यों नहीं बनाया? चिंता न करें, आज हम आपको Instagram की दुनिया में लेकर जाएंगे,

जहाँ हम इसके बारे में सब कुछ जानेंगे यहाँ बताएँगे की आखिर Instagram क्या है? व इसका इतिहास ओर अकाउंट कैसे बनाया जाए इससे जुड़ी सारी जानकारी बताएँगे। इस गाइड को शुरू से लेकर लास्ट तक पढे जिससे आपको ये इस प्लेटफार्म पर मास्टर बना देगी। तो चलिए, शुरू करते हैं।

Instagram क्या है?

Instagram एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जिसे फोटो और वीडियो साझा करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। यह एक ऐप है जिसे स्मार्टफोन पर चलाया जा सकता है, और इसे वेबसाइट के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। इसका सॉफ्टवेर भी available है जिसका use करके आप Instagram को Computer मे भी use कर सकते है।

Instagram का इतिहास

Instagram एक फोटो और वीडियो Share करने का ऐप है जिसे 2010 में लॉन्च किया गया था। इसे केविन सिस्ट्रोम और माइक क्रिगर ने मिलकर बनाया। शुरुवाती दिनों में यह सिर्फ iPhone Users के लिए उपलब्ध था, लेकिन बाद में इसे Android और अन्य प्लेटफार्म्स के लिए भी उपलब्ध कराया गया।

2012 में, Facebook ने Instagram को $1 बिलियन में खरीद लिया। आज, यह दुनिया की सबसे प्रसिद्ध सोशल मीडिया साइट्स में से एक है और इस पर अरबों Users हैं। साथ ही धीरे धीरे लगभग सभी celebrities इसका use करने लगे।

ये पढे: Macro kya Hota hai? Macro Uses in MS Word, Excel – आसान भाषा मे सीखे

Instagram के features

इंस्टाग्राम पर वेसे काफी सारे features है लेकिन यहाँ में कुछ खास features के बारे में बताने जा रहा हु। ये features काफी बेहतरीन साबित होंगे।

Stories: यह एक अलग टाइप का पोस्ट है जो 24 घंटे के लिए live रहता है। इस Post जेसे feature का use करके कुछ भी share किया जा सकता हैं। जेसे Video, Images आदि।

IGTV: ये features काफी Useful है इसमें Users लंबे वीडियो अपलोड कर सकते हैं। ओर देख सकते है।

Reels: यह एक नया feature है ओर साथ काफी पोपुलर है जिसमें 15 सेकंड के वीडियो बनाए जा सकते हैं। ओर अपलोड किए जा सकते है अभी फिलहाल Current समय में ये काफी trending पर चल रहा है काफी users Reels को अपलोड करते है व देखते भी है।

Instagram अकाउंट कैसे बनाएं

Instagram पर अकाउंट कैसे create करे(How To make Instagram account) इसके लिये नीचे कुछ सिम्पल steps दिये गए है जिसे ध्यान से पढे ओर समझे। account बनाने के लिए मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की जरूरत होती है। इसके अलावा, आपको एक यूजरनेम और पासवर्ड भी चुनना होता है। तो चलिये अब स्टेप बाइ स्टेप अकाउंट क्रिएट करना सीखते है।

  • Instagram ऐप को खोलें या इसकी वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘Sign Up’ पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी डाले।
  • ओटीपी को वेरीफाई करें।
  • यूजरनेम और पासवर्ड चुनें।
  • अपनी प्रोफ़ाइल की जानकारी भरें और ‘Finish’ पर क्लिक करें।

ये पढे: SEO क्या होता है? कैसे काम करता है: White Hat, Black Hat, Grey Hat SEO

Instagram पर पोस्ट कैसे करें

Instagram पर अकाउंट बनाना तो आप सीख ही गए होंगे। लेकिन अब आता है main important पॉइंट की आखिर Instagram में पोस्ट कैसे करे। ये काफी आसान है इसके लिए नीचे दी गई सिम्पल स्टेप्स को पढ़ना होगा ओर समझना होगा।

फोटो और वीडियो पोस्ट

  1. ‘+’ आइकन पर क्लिक करें।
  2. फोटो या वीडियो चुनें।
  3. फिल्टर या एडिटिंग टूल्स का उपयोग करें।
  4. कैप्शन, हैशटैग, और लोकेशन डाले।
  5. ‘Post’ पर क्लिक करें।

Stories पोस्ट

  • Home Page पर अपनी प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करें जहा Your Story लिखा हुआ है।
  • फोटो या वीडियो चुनें या लाइव जाएं।
  • स्टिकर्स, टेक्स्ट या ड्रॉइंग टूल्स का Use करें।
  • ‘Your Story’ पर टैप करें।

Instagram पर दूसरे Users को फॉलो कैसे करें

 फॉलो करने के लिए simply Instagram App को open करे। फिर टॉप में सर्च बटन पर दबाये। वह user का नाम लिखना है। फिर लिस्ट मेसे user पर क्लिक करे। यूजरनेम पर टैप करने के बाद वहाँ से ‘Follow’ बटन पर क्लिक करें।

तो इस तरह से आप Instagram पर अन्य users को follow कर सकते है अपने दोस्तो ओर परिवार वालों से जुड़ सकते है।

Instagram के Other Features

Instagram पर कई अन्य features भी हैं जो Users के लिए काफी उपयोगी बन सकते है। काफी use में आ सकते है। तो चलिये जानते है वन बाइ वन features के बारे में ओर किस काम आते है वो भी जानते है:

Direct Message: इससे आप अन्य उपयोगकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद कर सकते हैं।

Bookmark: आपको जो पोस्ट पसंद आए, उसे बाद में देखने के लिए बुकमार्क कर सकते हैं।

Explore Page: यहाँ पर आपको आपकी पसंद के अनुसार पोस्ट्स दिखाई जाती हैं।

Profile Privacy: Privacy और Security के लिए  Instagram पर आप अपनी प्रोफ़ाइल को प्राइवेट भी बना सकते हैं, जिससे केवल आपके फॉलोअर्स ही आपकी पोस्ट्स ओर प्रोफ़ाइल देख सकें। इसके लिए सेटिंग्स में जाकर ‘Account Privacy’ विकल्प को चुनें। फिर Private Account पर क्लिक करे ओर इस feature को Switch on कर दे जिससे आपकी प्रोफ़ाइल Private हो जाएगी।

Instagram की टिप्स और ट्रिक्स

Instagram पर अधिक Popular बनने के लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स हैं जैसे कि:

  • Hashtags का उपयोग करें: इससे आपकी पोस्ट को अधिक लोग देख सकते हैं।
  • Regular पोस्ट करें: इससे आपके फॉलोअर्स आपसे जुड़े रहते हैं।
  • Attractive Stories बनाएं: पोल्स, क्विज़ और Q&A जेसे features का उपयोग करें।

निष्कर्ष

यहाँ हमने बताया की आखिर Instagram क्या है। इसका account कैसे बनाए व इसका use कैसे करे। Instagram एक Powerful सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जिसे सही तरीके से उपयोग करने पर आप अपने व्यापार या प्रतिष्ठान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकते हैं। इसके लिए यहाँ दी गई टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो करें।

यहाँ दी गई जानकारी यदि पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा share करे। ओर इससे जुड़ी कोई भी प्रोब्लेम हो तो नीचे comment में जरूर बताए। अब मिलते है अगली पोस्ट में तब तक stay curious and stay techy.

Leave a Comment

🚨 बड़ी खबर: चार राज्यों के चुनावी धमाके! 🌪️🗳️ 🔥 विधानसभा चुनाव परिणाम 2023: कौन करेगा राजनीति ताज पर कब्जा? 🏆 जानें इनसाइड स्टोरी! 👀 🎥बॉलीवुड Battle: Dunki Vs Salaar🥊: जानिए कोन धमाल मचाएगा💥, कोन होगा बादशाह👑 🔥New Sim Card Rules जारी:🚀 ये जान ले वरना नहीं खरीद पाएंगे सिम कार्ड! Arijit Singh का जलवा: Spotify Wrapped 2023 मे छाए BTS ओर BLACKPINK