What is BHIM App, UPI, VPA in Hindi – सम्पूर्ण जानकारी स्टेप by स्टेप Process देखे

हमारे डिजिटल युग में, भारत सरकार ने अपनी खुद की मोबाइल पेमेंट App, BHIM का निर्माण किया है। ‘BHIM app क्या है’ और ‘BHIM App क्या होता है’ What is BHIM App in hindi, ऐसे सवाल अभी भी कई लोगों के मन में घूमते हैं। इसलिए आज की हमारी इस पोस्ट का उद्देश्य है कि हम आपके ऐसे ही सवालों का उत्तर दें। हम यहा बताएँगे की भीम ऐप सेफ है या नहीं, VPA क्या है?, UPI क्या है, ओर साथ ही भीम App के pros ओर cons बाएंगे। आइए, हम इन सवालों का उत्तर ढूंढते हैं।

BHIM UPI क्या है?

BHIM UPI एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो आपको अपने स्मार्टफोन से सीधे बैंक अकाउंट में लेन-देन करने की सुविधा देता है। इससे आप आसानी से पैसे भेज सकते हैं, बिल भुगतान कर सकते हैं, खरीदारी कर सकते हैं, और बहुत कुछ। इसमें उपयोग किए गए तकनीक विशेष रूप से डिजाइन की गई हैं ताकि यह सुरक्षित और आसान हो।

BHIM App मे VPA क्या है?

VPA यानी Virtual Payment Address एक अद्वितीय और सुरक्षित पता है जो आपके बैंक खाते को आपके मोबाइल नंबर से जोड़ता है। आपका VPA आपकी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, क्योंकि आपको पैसे भेजने या प्राप्त करने के लिए अपने बैंक अकाउंट की जानकारी को शेयर करने की आवश्यकता नहीं होती। इसके बजाय, आपके VPA का उपयोग किया जाता है, जो एक बहुत ही सुरक्षित तरीका है। ये एक तरह की unique आईडी होती है जिसको भीम ऐप मे डालकर उसके द्वारा पेसे का लेंन देंन किया जाता है।

BHIM App क्या है?

BHIM, जिसका पूरा नाम Bharat Interface for Money है, एक डिजिटल पेमेंट एप्लिकेशन है जिसे भारत सरकार ने निर्मित किया है। यह एक UPI (Unified Payments Interface) आधारित प्लेटफॉर्म है जिसे National Payments Corporation of India (NPCI) ने विकसित किया है। BHIM ऐप की विशेषता यह है

कि यह उपयोगकर्ताओं को अपने बैंक खातों से सीधे मोबाइल पर लेन-देन करने की सुविधा देता है। इसका उपयोग बिल भुगतान, खरीदारी, पैसे भेजने, और प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।

BHIM App के फायदे

  1. सुविधाजनक और उपयोग में आसान: BHIM App का उपयोग करना आसान है और इसकी इंटरफ़ेस को सरल और इस्तेमाल करने में आसान बनाया गया है।
  2. 24hrs सेवाएं: आप BHIM App का उपयोग करके 24×7 पैसे भेज सकते हैं। यह सेवाएं किसी भी छुट्टी या बैंक के बंद होने के दिन भी उपलब्ध होती हैं।
  3. विभिन्न लेन-देन: BHIM App के जरिए आप बिल भुगतान, खरीदारी, और पेसे को कही भेज व रिसीव कर सकते हैं।
  4. सुरक्षा: BHIM App में उच्च स्तरीय सुरक्षा होती है। यह App आपके बैंकिंग details की सुरक्षा करता है और आपकी पर्सनल जानकारी को सुरक्षित रखता है।

BHIM App के नुकसान

  • इंटरनेट आवश्यकता: इसका उपयोग करने के लिए आपके पास अच्छा इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है। इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना, आप इसे उपयोग नहीं कर पाएंगे।
  • सर्वर व्यस्त/ लोड की समस्या: कभी-कभी ऐप server slow होने की वजह से या उस पर ज्यादा लोड की वजह से transaction रुक सकता है, फ़ेल व स्लो हो सकता है।
  • डिजिटल friendly समस्या: जिन लोगों को डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर काम करने का अनुभव नहीं होता, उन्हें ऐप का उपयोग करने में समस्याएं हो सकती हैं।

ये पढे: Free AI Video कैसे बनाए: सिर्फ 10 मिनट मे | मोबाइल -कंप्यूटर

BHIM App कैसे काम करता है?

BHIM App में काम करने की प्रक्रिया बहुत ही Simple और सीधी है। इसे समझने के लिए, आपको इसकी step-by-step process जाननी होगी:

  • UPI PIN सेट अप करना: जब आप भीम ऐप को पहली बार Install करते हैं और अपने मोबाइल नंबर को डालते हैं, आपको एक UPI PIN (Unified Payments Interface Personal Identification Number) सेट करने का विकल्प दिया जाता है। यह पिन आपके खाते की Security को बनाए रखता है और इसके बिना कोई भी लेन-देन नहीं किया जा सकता है।
  • VPA (Virtual Payment Address) सेटअप करना: आपको एक वर्चुअल पेमेंट पता (VPA) सेट अप करना होता है। यह एक यूनिक एड्रैस होता है जो आपके बैंक अकाउंट से जुड़ जाता है। यह पता आपको लेन-देन करने की Permission देता है बिना अपने बैंक अकाउंट की details को बताए।
  • Money ट्रान्सफर: जब आपको पैसे भेजना होता है, तो आपको सिर्फ VPA या फिर अन्य अकाउंट की डिटेल्स जैसे की खाता नंबर, IFSC कोड, या Aadhar नंबर दर्ज करना होता है। फिर आपको amount डालना होता है और अपना UPI PIN डालने बाद लेन-देन को पूरा करने के लिए ‘Send’ बटन पर क्लिक करना होता है।
  • Money Receive करना: जब कोई आपको पैसे भेजता है, तो वह सीधे आपके बैंक खाते में जमा हो जाते हैं। आपको इसे मैन्युअली विथड्रॉ करने की आवश्यकता नहीं होती है, जैसा कि आपको कुछ अन्य डिजिटल वॉलेट में करना पड़ता है।

यदि आप भीम ऐप का उपयोग करना चाहते हैं, तो इसे सेटअप करना और इसका उपयोग करना बहुत आसान है। इसके लिए हमने नीचे step by step प्रोसैस बताई हुई है जिसे पढे ओर समजे।

BHIM App कैसे Download व उपयोग करें?

आइए step बाई step प्रोसैस से समझते हैं कि BHIM App का उपयोग कैसे करें:

Step 1: ऐप Download करें और Install करें

सबसे पहले, आपको Google Play Store या Apple App Store से BHIM App को डाउनलोड और स्थापित करना होगा।

Step 2: भाषा चुनें

एप्लिकेशन को खोलने के बाद, आपको अपनी पसंदीदा language का चयन करना होगा।

Step 3: मोबाइल नंबर डाले

अब, आपको अपना मोबाइल नंबर बॉक्स मे डाले। ध्यान दें कि आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।

Step 4: BHIM App का पासकोड सेट करें

अब, आपको एक 4/6 नंबर का पासकोड सेट करना होगा, जिसका उपयोग भविष्य में इस App को open करने के लिए किया जाएगा।

Step 5: बैंक अकाउंट लिंक करे

अब आपको अपना बैंक अकाउंट जोड़ना होगा। अपने बैंक को चुने और आपका बैंक account एप्लिकेशन से लिंक हो जाएगा।

Step 6: लेन-देन करना शुरू करें

अब आप तैयार हैं! आप पैसे भेज सकते हैं, बिल भुगतान कर सकते हैं, और खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही पेसो को transfer ओर receive कर सकते है।

ये पढे: – ChatGPT को किसने बनाया? यहा से देखे पूरी जानकारी – GPT, NLP, OpenAI

क्या BHIM app safe है?

BHIM App की Security को बहुत सावधानीपूर्वक डिज़ाइन किया गया है ताकि यूजर्स की पर्सनल जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह ऐप एक बहुत ही सुरक्षित एप्लिकेशन है। इसकी सुरक्षा का स्तर भी बहुत ऊचा है ओर काफी सटीक है। NPCI (National Payments Corporation of India) द्वारा विकसित किया गया है।

NPCI एक ऐसी संस्था है जो भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक के under में काम करती है। इससे आप यह समझ सकते हैं कि ‘BHIM app क्या है’ और ‘क्या BHIM app safe है’ – दोनों ही सवालों का उत्तर आपको मिल चुका है।

निष्कर्ष

‘BHIM App क्या है’, ‘BHIM app क्या होता है’, ‘क्या BHIM app safe है’, ‘bhim app मे VPA क्या है’, और ‘Bhim UPI क्या है’ , इसके advantage ओर disadvantage – इन सभी सवालों का उत्तर आपको आज की हमारी इस पोस्ट में मिल गया होगा। आशा करते हैं कि आपको हमारी इस पोस्ट से मदद मिली होगी। यदि आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा share करे। यदि आपके पास और कोई सवाल है, तो कृपया हमें contact us के जरिये जानकारी दें।

भीम ऐप के क्या फायदे हैं?

BHIM App के काफी फायदे है ओर हम बतादे की इसके काफी सारे नुकसान भी है इसकी पूरी जानकारी हमने यहा दी हुई है आप यहा इस ब्लॉग पोस्ट से देख सकते है।

BHIM app कैसे काम करता है?

भीम ऐप बहुत ही unique तरह से काम करता है बिना अकाउंट की डिटेल्स बताए पेसो का लेंन देंन किया जा सकता है। इसकी डीटेल मे जानकारी यहा दी गई है यहा से पड़े।

🚨 बड़ी खबर: चार राज्यों के चुनावी धमाके! 🌪️🗳️ 🔥 विधानसभा चुनाव परिणाम 2023: कौन करेगा राजनीति ताज पर कब्जा? 🏆 जानें इनसाइड स्टोरी! 👀 🎥बॉलीवुड Battle: Dunki Vs Salaar🥊: जानिए कोन धमाल मचाएगा💥, कोन होगा बादशाह👑 🔥New Sim Card Rules जारी:🚀 ये जान ले वरना नहीं खरीद पाएंगे सिम कार्ड! Arijit Singh का जलवा: Spotify Wrapped 2023 मे छाए BTS ओर BLACKPINK